एक मस्जिद के इमाम की बेटी ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में प्राप्त किया 30वां रैंक, बनी जज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे एक मस्जिद के इमाम की बेटी ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 30वा रैंक प्राप्त कर जज बनी हैं। मुंगेर शहर स्थित तोपखाना बाजार निवासी अब्दुल्ला बुखारी की भतीजी एवं कारी मोहम्मद अहमद बुखारी की पुत्री हबीब बुखारी की सफलता से परिजन में खुशी की लहर है। हबीबा बुखारी के पिता मुंगेर शहर स्थित गुलजार पोखर मस्जिद के इमाम हैं।

जबकि हबीबा बुखारी के चाचा अब्दुल्ला बुखारी तोपखाना बाजार स्थित मदरसा के हेड हैं। हबीबा बुखारी मैट्रिक तक की पढ़ाई मुंगेर से की। जबकि इंटर और लॉ की पढ़ाई अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से की है। हबीबा बुखारी ने बताया कि आज की बेटियां कुछ भी कर सकती है । मुझे पढ़ाने के लिए परिवार वालों का काफी सहयोग रहा है। जहां हमारे समाज में बेटियों की शादी काफी कम उम्र में कर दी जाती है और हायर एजुकेशन तो काफी मुश्किल से हो पाता है इस स्थिति में समाज से काफी बाते परिवार को सुनने को मिली पर परिवार ने इस पढ़ने से कभी नहीं रोका । वहीं पिता मोहम्मद अहमद बुखारी ने बताया कि आज बेटो से ज्यादा मेहनत बेटियां करती है इस लिए उन्हें पढ़ने देना चाहिए । आज उनकी बेटी ने वो मुकाम हासिल किया जिसकी चाह हर पिता को होती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article