धूमधाम से की गई मां दुर्गा की विदाई, नम आंखों के साथ गीत गाकर महिलाओं ने किया मां को विदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले में आज मां दुर्गा की विदाई धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया। खासकर महिलाओं ने मां दुर्गा को बेटी की तरह विदाई दी। आंखों में आंसू और मन में मां के प्रति अगाध भक्ति लिए महिलाएं विदाई गीत गाती हुई ढोल बजाते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रही थीं। बिहारशरीफ के झींग नगर मोहल्ले में स्थित बड़ी देवी जी मंदिर में हर वर्ष इसी तरह मां दुर्गा की विदाई की जाती है। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं मां के दर्शन करने के लिए एकत्रित होती हैं।

स्थानीय निवासी स्वीटी ने बताया कि यहां की मान्यता है कि जो भी मांगते हैं वह पूरा होता है। सबकी मुरादे पूरी होती हैं।वही स्थानीय निवासी अमरकांत भारती ने बताया कि भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा का आज विसर्जन हो रहा है। यहां का विसर्जन सबसे अलग इसलिए है क्योंकि यहां भक्त माता को कंधे पर रखकर विसर्जन करने का काम करते हैं। पूरे शहर का माहौल ऐसा लग रहा है जैसे भक्ति में डूब गया हो। विसर्जन जुलूस के दौरान हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे थे। महिलाओं ने मां दुर्गा को फूल, चंदन और सिंदूर लगाकर श्रद्धा के साथ विदाई दी। बच्चों ने भी मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article