गांजा पीने निकला युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया वहीं मृतक के दादा जी ने बताया कि मेरा पोता गांजा पीने घर से निकला देर रात तक घर नहीं लौटा सुबह किसी ने मेरे पोते की मौत की सूचना दी।

वहीं मृतक के दादा जी और भाई ने कुछ नामजद लोगों के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाया है बहरहाल इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है जगदीशपुर हाल्ट के समीप बैसाखी कुंडी के पास इस युवक का शव मिला है देर रात घर से गायब था युवक‌ वहीं मृतक युवक की पहचान जोगीवीर निवासी आकाश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड की टीम एफ एस एल टीम जांच कर रही है वहीं सीटी एस पी डा के रामदास ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की प्रतीत हो रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत जांच कर दोषियों के उपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article