खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड विजेताओं के नाम घोषित, मनु भाकर समेत चार खिलाड़ियों को…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने 2025 के खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने का ऐलान किया गया है।पुरस्कार समारोह की तिथि तयसभी विजेताओं को ये सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे प्रदान किए जाएंगे।

ध्यानचंद खेल रत्न के विजेता

इस वर्ष ध्यानचंद खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी. गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार घोषित पुरस्कारों में किसी भी महिला खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड नहीं मिला है। हालांकि, खेल मंत्रालय का कहना है कि चयन पूरी तरह से खिलाड़ियों के प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया गया है।

समारोह को लेकर उत्साह

खेल जगत में इस घोषणा से उत्साह का माहौल है, और सभी विजेताओं को बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस कार्यक्रम का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article