स्कूली बस और बुलेट की आमने-सामने की टक्कर में बुलेट सवार दो कि घटनास्थल पर हुई मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर भभुआ मोहनिया पथ पर मरिचांव गेट के पास एक स्कूली बस व बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बुलेट पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजा बताए जा रहे हैं जो बुलेट पर सवार होकर भभुआ की तरफ जा रहे थे।

मृतक की पहचान कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भनखनपुर गांव निवासी प्रिंस यादव एवं दाउ यादव के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं बस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार भभुआ डीपीएस स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर मोहनिया की तरफ जा रही थी तभी मोहनिया की तरफ से भभुआ आ रहे बुलेट सवार दो लोग बस में टकरा गए। जिसमें बुलेट पर सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा स्कूली बच्चों को बस से निकाल कर दूसरे साधन से उन्हें अपने घर भेजा गया। वहीं लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वही पुलिस बस को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article