बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई गाइडलाइन जारी की..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों को नए साल पर शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें आवेदनों को चार चरणों में विभाजित किया गया है। इन चरणों को क्रमवार तरीके से लागू किया जाएगा।

पहले चरण में गंभीर बीमारी और विशेष परिस्थितियों को प्राथमिकता

गाइडलाइन, जिसे शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ के दिशा-निर्देश में तैयार किया गया है, के मुताबिक, पहले चरण में गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों, दिव्यांग, विधवा और परित्यकता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत किडनी डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट, जन्मजात हृदय रोग, बाईपास सर्जरी, वाल्व प्रत्यारोपण, पैरालिसिस, ब्रेन हेमरेज, लीवर सिरोसिस और लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षक या उनके परिवार के सदस्य भी इस श्रेणी में आएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दूसरे चरण में पति/पत्नी के पोस्टिंग को प्राथमिकता-

दूसरे चरण में उन शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा, जिनके पति या पत्नी अलग-अलग स्थानों पर पदस्थापित हैं।

तीसरे और चौथे चरण में दूरी के आधार पर ट्रांसफर

तीसरे चरण में उन शिक्षिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपने वर्तमान पदस्थापन की लंबी दूरी के कारण ट्रांसफर चाहती हैं। चौथे चरण में इसी आधार पर पुरुष शिक्षकों के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

1.9 लाख शिक्षकों ने किया आवेदन

पिछले महीने शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। विभाग को कुल 1,90,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।नई नीति से शिक्षकों को राहत की उम्मीदइस गाइडलाइन के लागू होने से शिक्षकों को उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग जल्द ही इन चरणों के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article