पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी कि सात साइकिल के साथ चार साइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में कोतवाली थाना कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहां कोतवाली थाना की पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का उद्वेदन करते हुए चार चोर के साथ सात साइकिल बरामद किया । जानकारी के अनुसार कल सुबह पोलो मैदान के पास से खेलने गए प्रियांशु नाम के युवक की साईकिल चोरी हो गई।

जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाना से की काफी खोज बिन के बाद वह साइकिल लावारिस अवस्था में पुलिस को मिली पर पुलिस ने उस साइकिल को वहां से नही निकाला । बल्कि प्रियांशु को बुलाया ये देखने की कौन यहां से साइकिल उठा के ले जाता है, इसके बाद एक युवक के द्वारा उस साइकिल को जब ले जाया जा रहा था तभी पुलिस ने उस युवक को दबोच लिया । उसके बाद उस युवक के निशानदेही पर धरहरा थाना क्षेत्र से दो अन्य साइकिल चोर को उठाया गया और उसमे से एक गौरव के यहां से चोरी कि सात साइकिल को पुलिस ने बरामद किया। अपने बयान में गौरव ने बताया की वह साइकिल चोर जो की नाबालिग है से 1500 से 1600 में साइकिल खरीदता था और 3500 से 4000 में उसे बेच देता था। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग को पकड़ा तो एक मास्टर माइंड सहित एक अन्य खरीदार को भी पकड़ा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article