प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा आज, देंगे करोड़ो कि सौगात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज (मंगलवार) पूर्णिया का दौरा करेंगे। पहले यह कार्यक्रम सोमवार के लिए तय था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सीधे मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव पहुंचेंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण करेंगे। इसके अलावा, वे हर घर नल का जल और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का भी जायजा लेंगे।सीएम कामाख्या मंदिर परिसर में पूरी की गई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सौर ऊर्जा से संचालित छत और पुस्तकालय का निरीक्षण करेंगे। प्लस टू कामाख्या उच्च विद्यालय और मनरेगा के तहत निर्मित खेल के मैदान का भी निरीक्षण उनके कार्यक्रम का हिस्सा है।

निरीक्षण स्थलों का दौरा- कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम चुनापुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा भुटहा मोड़ के पास प्रस्तावित बाईपास स्थल का निरीक्षण करेंगे। वहां से वे रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) का दौरा करेंगे और स्थानीय खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे जिला अतिथिगृह पहुंचेंगे।

समीक्षा बैठक और उद्घाटन-मुख्यमंत्री समाहरणालय में नए सभागार का उद्घाटन करेंगे और वहां जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। अंत में वे पूर्णिया कॉलेज के क्रीड़ा मैदान स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और फिर पटना लौट जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article