बिहार में मौसम विभाग की चेतावनी,बारिश का अलर्ट,फिर बढ़ेगा ठंड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में आगामी दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में इजाफा हो सकता है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी संभावित है। फिलहाल, प्रदेश में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

31 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 15 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। खासतौर पर सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। बाकी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है।

कोहरे और ठंड की स्थिति-मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा बना रहेगा।पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और जहानाबाद में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बीते 24 घंटों में बिहार के बक्सर जिले (इटरही प्रखंड) में 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि नवादा (नारदीगंज) में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना-मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश होने के आसार हैं, जिसका प्रभाव बिहार में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर घना कोहरा छाने की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी।शहरी और ग्रामीण इलाकों में तापमान का असरहाल के दिनों में तापमान बढ़ने के कारण ठंड कुछ हद तक कम महसूस की जा रही है।शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है और दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है।ग्रामीण इलाकों में अब भी ठंड का प्रभाव बना हुआ है।

कोहरे का प्रभाव और तापमान के बदलाव-गुरुवार को पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।बक्सर का न्यूनतम तापमान 7.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।गया का न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज किया गया।पूर्णिया और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला।पटना का अधिकतम तापमान 25.4°C और न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया।

भागलपुर में घना कोहरा और ठंड-गुरुवार की सुबह भागलपुर में घने कोहरे से ढकी रही, जिससे ठंड का असर बढ़ गया।सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दृश्यता 50 मीटर तक सीमित हो गई थी।10 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और तापमान में मामूली वृद्धि हुई।दिन का तापमान 25.5°C, जबकि न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड किया गया।

आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना-मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 से 3 फरवरी के बीच दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है।सुबह हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा।ओस गिरने के कारण ठंड का अहसास बढ़ सकता है।बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है और अगले कुछ दिनों में कोहरे और ठंड की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article