सड़क, बिजली, पानी के बाद अब रोजगार की है बारी, सीएम नीतीश ने कर ली पूरी तैयारी, संजय झा ने दी जानकारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरभंगा – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के बिहार की राजनीति में इंट्री को लेकर सुर्खियां आम बनी हुई है। निशांत कुमार के राजनीति में आने के कयास पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने विराम लगाते हुए कहा कि नीतिश कुमार बिहार की राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हैं। राजनीति में उनके नेतृत्व में हमलोग चुनाव लडेंगे।वही संजय झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़क बिजली पीने का पानी सब का इंतजाम बिहार में कर दिया है। अब बिहार में इंडस्ट्रीज के साथ साथ रोजगार सृजन केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार अपने बलबूते करते जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि अगर मखाना बोर्ड का गठन होता है तो, दरभंगा से किशनगंज तक के पूरे इलाके में उत्पादन होगा। जिससे 3 से 5 करोड़ तक का बिजनेस होगा।वही संजय झा ने कहा कि बोर्ड का गठन का मतलब उसका मार्केटिंग पैकेजिंग होना।

फिलहाल मखाना का पैकेजिंग बेंगलुरु कानपुर में होता है। यह धीरे-धीरे यह सारा चीज इस बेल्ट को ट्रांसफर हो जाएगा। जिससे बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। वही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार विकसित हो रहा है। उससे लगता है 2010 में जो रिजल्ट देखा था। उससे बड़ा रिजल्ट इस बार देखने को मिलेगा।वहीं आरजेडी के साथ जाने के सवाल पर कहा कि आरजेडी को पता है की बिहार में उनका भविष्य क्या है। 2025 के चुनाव में राजद का स्कोप नहीं हैं। बताते चले कि संजय झा दरभंगा के आयकर चौराहा स्थित होटल स्टे इन के शुभारंभ पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नीतीश कुमार के शासन काल मे मिथिलांचल में हो चल रहे विकास कार्यो का चर्चा किया। साथ ही दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के साथ चुनाव लड़कर फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article