तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में अतिथि शिक्षकों का हुआ साक्षात्कार, सैकड़ो की संख्या में अतिथि शिक्षक हुए शामिल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में अतिथि शिक्षकों का साक्षात्कार किया गया । यह साक्षात्कार तीन दिनों तक का था , जिसमें सात और आठ अप्रैल को सफलतापूर्वक साक्षात्कार हो चुकी है और आज अंतिम दिन के साक्षात्कार में लगभग 200 अतिथि शिक्षक शामिल हुए, और इस तीन दिनों के साक्षात्कार में लगभग 800 गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।वही इस संबंध में बीएन कॉलेज के प्राचार्य अशोक ठाकुर ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और उनके महाविद्यालयों में जो स्वीकृत पद है.

जो 2021 के नियमावली के तहत विज्ञापन करके रिजर्वेशन रोस्टर और मेरिट के अनुसार नियुक्ति करनी है जिसका फॉर्मेट गवर्नमेंट ने ही उपलब्ध कर दिया था। उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से साक्षात्कार के लिए 7, 8 और 9 अप्रैल की तिथि घोषित की गई थी। जिसमें पांच विषय म्यूजिक, हिंदी ,इंग्लिश, संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया है, जिसका आज अंतिम दिन था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article