कल्याणपुर मोतीचक दियरा के पर्चाधारी के पास चल अचल संपत्ति का हुआ खुलासा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के कल्याणपुर मोतीचक दियरा के गंगा कटाव में विस्थापित प्रचार धारी के जमीन के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है| वही इस मामले में जमीन मालिक चंद्रा देवी स्वर्ग मणिकांत पासवान के पुत्र शंकर पासवान, सिकंदर पासवान, अर्जुन पासवान, विनोद पासवान, मनोज पासवान ,शिव राम कुमार ,हरे राम पासवान, बाल गोविंद पासवान ,दीपक पासवान, अरुण पासवान ,ललिता देवी, शंभू पासवान, हेमलता देवी, प्रेमलता देवी, वीरेंद्र पासवान, अमरजीत पासवान ने बताया कि यह जमीन बिहार सरकार की नहीं है| जो इस जमीन का दो मौजा में जमीन है जिसका खाता नंबर 61 और 44 खसरा 121 और 104 है जो एक एकड़ 64 डिसमिल का जमीन स्वर्ग सरस्वती देवी पति देव नारायण सिंह एंव शैलेंद्र प्रसाद सिंह व स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नाम से है| जो उ जमीन जमीनदार से खरीद बिक्री 1980 ईस्वी में किया गया| जिसका कैबाला व जरबियाना किया हुआ है| इस जमीन को अंचल के द्वारा गलत ढंग से एक्वायर्ड किया गया जो इस जमीन को कल्याणपुर मोतीचक गंगा कटाव के विस्थापित लोगों को जमीन का पर्चा दे दिया गया है |इस मामले को लेकर भागलपुर न्यायालय में मामला चल रहा है| जो भागलपुर न्यायालय से पटना हाई कोर्ट भेज दिया गया है|और कहा कि जितने भी कल्याणपुर मोतीचक गंगा कट के विस्थापित लोग हैं उन लोगों के पास संपत्ति एवं जमीन जयजात है |और सरकार की जमीन पर गलत ढंग से कब्जा करना चाह रहा है की बात कही जा रही है| जो पर्चाधारी लोगों का चल व अचल संपत्ति का जांच उच्च अधिकारी से मांग किया है|

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article