पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव एन विजयलक्ष्मी पहुंची भागलपुर, संबंधित पदाधिकारी से कई बिंदुओं पर की वार्ता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,डॉ एन0 विजयलक्ष्मी, अपर मुख्य सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज भागलपुर के समीक्षा भवन में भागलपुर प्रक्षेत्र के पशुपालन पदाधिकारी एवं ग़व्य विकास पदाधिकारी एवं मुंगेर प्रक्षेत्र के मत्स्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद भागलपुर सुधा डेयरी की समीक्षा की साथ ही बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का भी भ्रमण किया.

अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एन विजय लक्ष्मी ने समीक्षा भवन में संबंधित सभी पदाधिकारी को कार्य में प्रगति व रुके कार्य को पूरा करने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की, वही भागलपुर के सुधा डेयरी पहुंचकर विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड विमल भागलपुर की परेशानियों को भी सुना और उसे पर जल्द से जल्द कार्य करते हुए अमली जामा पहनाने की बात कही, अंत में अपर मुख्य सचिव सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने मत्स्य एवं पशुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की साथ ही उत्पादकता को बढ़ाते हुए आय की वृद्धि कैसे हो उस पर भी विचार किया गया वहीं उन्होंने कहा कि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के द्वारा सरकार की कई योजनाएं हैं लोगों को उसका तभी लाभ मिल पाएगा जब हम इसके बारे में जन-जन तक बातों को पहुंचाएंगे, अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एन विजय लक्ष्मी के साथ भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी एवं संबंधित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article