वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव,जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के पुरैनी हॉल्ट के पास वंदे भारत ट्रेन में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया है जिसको लेकर मालदा डिवीजन में हलचल मच गई है या घटना पहली बार नहीं हुई है इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है , इस मामले को लेकर मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व रेलवे की और मालदा डिवीजन की बहुत ही प्रेस्टीजियस ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस 22310 ,जो भागलपुर से हावड़ा के लिए चलती है, यह शाम को 15:05 पर भागलपुर से निकलती है , होल्ट पुरैनी हाट के पास यह घटना हुई है, जो कोच C2 सीट नंबर 53 और 54 का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस ट्रेन पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया , वहीं जीआरपी पुलिस लोकेशन पर जाकर वहां के लोगों से पूछताछ कर रही है और ट्रेन व आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है , वही उन्होंने भारतीय नागरिक से अपील करते हुए कहा कि भारतीय रेल की संपत्ति सरकार की संपत्ति है उसे सुरक्षित रखना भारतीय नागरिक का कर्तव्य होता है इसमें अपना भरपूर सहयोग दें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article