नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का आगाज, NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने दी बधाई

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :पटना। लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा के साथ हो गई। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में छठी मैया की भक्ति का माहौल बनने लगा है। गंगा घाटों से लेकर घरों तक छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी पावन अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने समस्त छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को नहाय-खाय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

CEO पूजा श्रीवास्तव ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी व्रतियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस महापर्व को आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए सभी को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं।

नहाय-खाय के साथ शुरू हुई चार दिवसीय कठिन साधना
बता दें कि छठ महापर्व के पहले दिन व्रतियों ने गंगा सहित विभिन्न पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान कर नहाय-खाय का अनुष्ठान किया। घरों में अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी का पारंपरिक प्रसाद तैयार किया गया। इस दौरान स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया।

खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
वहीं नहाय-खाय के अगले दिन खरना का अनुष्ठान होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन करेंगे।

आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम है छठ
छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का ऐसा पर्व है, जो लोकआस्था, प्रकृति प्रेम, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे बिहार में छठी मैया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Share This Article