एक ऐसा गाँव जो कहलाता है फ़ौजीयों का गावं,हर घर से….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर का एक गांव जो आज फ़ौजीयों के गाँव के नाम से जाना जाता है..जी हाँ भागलपुर का कोयली खुटाहा गाँव आज फ़ौजीयों का गाँव कहलाता है दरअसल शुरुवाती दौर मे एक शख्स ने जबरन 100 लोगों को फ़ौज मे भर्ती करवाया था जिसका नाम है छबि लाल यादव उसने न केवल 100 लोगों को जबरन दवाब बनाकर फ़ौज मे भर्ती करवाया था बल्कि उनकी और उनके परिवार के लोगों की ज़िन्दगी संवार दी थी आज इस गाँव के 1500 से अधिक युवा फ़ौजी बनकर देश सेवा कर रहे है आज छबि लाल यादव 90 साल के हो गए है पर आज भी देश के लिए मर मिटने की जज्बा वही है.

उनका कहना है की उनके पहल के बाद ही इस गावं के लोग फ़ौज मे जाना शुरू किये और आज खुटाहा गाँव फ़ौजीयों का गाँव कहलाता है उन्हें गर्व है की वो अपनी जवानी देश के सेवा मे लगाया पाकिस्तान के द्वारा किये गए पहलगाम हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा की भारत सरकार पाकिस्तान को इसका जवाब दें और आतंकवाद जड़ से खत्म करे वहीँ 1971 की लड़ाई लड़े रिटायर्ड फ़ौजी शेखर यादव ने बताया की जिस तरह 1971 मे हमलोगों ने पाकिस्तान को जवाब दिए थे उसी तरह आज के फ़ौजी भी उनको जवाब दें और आतंकवाद जड़ से खत्म करे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article