बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 49 इंस्पेक्टरों को मिला DSP का प्रभार, वेतन स्तर-9 का लाभ

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद का प्रभार दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, चयनित अधिकारियों को बिहार पुलिस सेवा में DSP के मूल कोटि के पद का प्रभार सौंपा जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत आर्थिक लाभ भी मिलेगा, जो प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा।
गृह विभाग ने जारी किया आदेश
विभागीय आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 और 11 जून 2026 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत की गई है। इसके अंतर्गत पात्र अधिकारियों को मूल कोटि में वरीयता के आधार पर उच्च पद का प्रभार दिया जाता है। यह व्यवस्था नियमित प्रोन्नति से अलग है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को DSP पद का प्रभार अगले आदेश तक दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नियमों और SOP में दी गई शर्तों का पालन करना होगा।
सूची में कई जिलों के अधिकारियों के नाम
जारी सूची में अरुण कुमार (नालंदा), शालीग्राम कुमार (जहानाबाद), संजय कुमार सिंह (सारण), जितेंद्र कुमार सिंह (भोजपुर), विजय कुमार (नालंदा), संतोष कुमार सिंह (भोजपुर), वैजनाथ कुमार (पटना), विश्वरंजन सिंह (भागलपुर), शशि भूषण चौधरी (पटना) और जयकांत साव (जमुई) के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा धनंजय कुमार (गयाजी), विमल कुमार (जहानाबाद), उमाशंकर राय (कटिहार), अरविंद कुमार (नालंदा), अजय कुमार (पटना), अजीत कुमार (पटना), मुकेश चंद्र कुमार (बेगूसराय), रविंद्र कुमार (सारण), विश्वनाथ भगत (बोकारो) और संजय कुमार गुप्ता (पटना) को भी सूची में शामिल किया गया है।

अन्य नामों में अभय कुमार सिंह (भोजपुर), रामशंकर सिंह (बेगूसराय), रामविलास सिंह (सुपौल), किशोरी सहचारी (नालंदा), सचिदानंद यादव (समस्तीपुर), सतीश कुमार सिंह (नालंदा), जितेंद्र कुमार (पटना), वीरेंद्र प्रसाद यादव (मधुबनी), ओम प्रकाश (वैशाली), सीमा कुमारी (मुंगेर), धर्मेंद्र कुमार (गयाजी), राजेश्वर प्रसाद (पूर्वी चंपारण), विजय कुमार सिंह (रोहतास), अबरार अहमद खां (सिवान) और राकेश रंजन सिंह (अररिया) समेत अन्य अधिकारियों के नाम दर्ज हैं।

Share This Article