पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा,वार्ड सदस्य पर लगाए आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के सोखर गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे रोड जाम करेंगे ग्रामीण अनिल ने बताया कि करीब 15 दिन से गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है इस बारे वे कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

अब गांव के हालात ये हो चुके हैं कि इस भीषण गर्मी में गांव के सभी घरों में नहाने के पानी की तो दूर की बात है पीने के लिए भी पानी नहीं है गांव के ही कपिल देव यादव, दीपक कुमार, प्रमोद यादव ने बताया बेलखोरिया पंचायत कि वार्ड 10 की सदस्या जुली देवी ने बोरिंग का मोटर स्टार्टर और पाइप उखाड़ कर घर चला गया है जिसके कारण पानी का आपूर्ति बंद है जिसके कारण उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है पानी की शिकायत को लेकर वार्ड सदस्य के पास जाते हैं तो तो वह ग्रामीणों को किसी भी केस में फंसा देने की धमकी देती है और कहती है की मेरी मर्जी से ही पानी का संचालन किया जाएगा वहीं, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नाथनगर को हस्ताक्षर कर आवेदन देने की बात कही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article