पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने किया बट सावित्री व्रत, बटवृक्ष के नीचे उमड़ा आस्था का सैलाब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर बट सावित्री व्रत एक ऐसा पर्व जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं भागलपुर जिले में इस मौके पर बट वृक्षों के नीचे आस्था का जनसैलाब उमड़ा भागलपुर जिले के कई क्षेत्र में जहां सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाएं बट सावित्री व्रत के मौके पर पूजा-अर्चना में लीन हैं.

परंपरागत परिधान और सोलह श्रृंगार किए हुए इन महिलाओं के हाथों में फल, पकवानों से भरे डलिया और बांस के पंखे हैं। वे बटवृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं.

सुहागिन महिलाएं का कहना है कि हम हर साल बट सावित्री व्रत करते हैं सावित्री माता की तरह हम भी अपने पति की रक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं यह पर्व सिर्फ पूजा का नहीं बल्कि भारतीय नारी के समर्पण और प्रेम का प्रतीक भी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article