मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी तेजस्वी को दूसरी बार पिता बनने की बधाई,ममता बनर्जी पहुंची मिलने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बने हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यह खुशी का मौका लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए ऐसे समय आया है जब तेज प्रताप यादव को लेकर परिवार में तनाव चल रहा है।इस सुखद अवसर पर राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने भी तेजस्वी को बधाइयाँ दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएँ देते हुए तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई दी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, “तेजस्वी यादव जी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “पुत्ररत्न की प्राप्ति पर माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!”इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न सिर्फ शुभकामनाएं दीं बल्कि खुद अस्पताल जाकर तेजस्वी और राजश्री से मुलाकात भी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव के घर नन्हे मेहमान का आगमन बहुत ही खुशी की बात है। मेरी ओर से उन्हें और पूरे परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।

बच्चा बहुत सुंदर है और यह आने वाला विधानसभा चुनाव उनके लिए शुभ संकेत लाया है।”ममता बनर्जी ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा, “राजश्री और तेजस्वी यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मैं बहुत प्रसन्न हूं। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कल शाम तेजस्वी ने मुझे बच्चे के जन्म की खबर दी थी और मैंने उनसे मिलने का वादा किया था, जो आज पूरा हुआ।”तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, “परिवार में नए सदस्य के आने से हम सब बेहद खुश हैं। खासकर ममता दीदी की उपस्थिति और उनके आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि वे भगवान हनुमान के भक्त हैं और यह संयोग है कि बच्चे का जन्म मंगलवार को हुआ।उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की याद भी साझा की, कहा, “मेरी पहली संतान बेटी है, जो नवरात्रि में पैदा हुई थी। मेरे पिता ने उसका नाम कात्यायनी रखा था। अब हमारे परिवार में बेटा भी आ गया है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article