फिल्मी अंदाज में कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, दो घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कोठी के पास एक कोचिंग संस्थान में मंगलवार देर शाम छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हो गई। घटना उस समय घटी जब बड़ी खंजरपुर निवासी बिट्टू कुमार कोचिंग की ओर आ रहा था। तभी सुनियोजित तरीके से एक गुट ने कोचिंग संस्थान के पास बिट्टू पर हमला कर दिया। सड़क पर लगभग 20 मिनट तक फिल्मी अंदाज में पिटाई होती रही।

इसके बाद हमलावर कोचिंग कैंपस में छिप गए थोड़ी देर बाद विरोधी गुट का छात्र कैंपस में घुस आया और वहां मौजूद राहुल नामक छात्र की पिटाई कर दी। घटना में बिट्टू और राहुल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बिट्टू को परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, राहुल को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है बताया जा रहा है कि इस मारपीट के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा त्रिकोणीय विवाद है, हालांकि किसी पक्ष ने स्पष्ट कारण नहीं बताया है। घटनास्थल पर पहुंचे बरारी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है कोचिंग संचालक ने बताया कि दोनों छात्र उनके संस्थान में पढ़ते हैं, लेकिन झगड़े का कारण उन्हें भी नहीं पता। कोचिंग कैंपस में हुई इस हिंसक वारदात को लेकर कोचिंग प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं इस मामले मे बरारी थाना के एसआई ने बताया कि मामला क्या है, झगड़े का कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है.घायल को इलाज के लिए भेजा गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article