भाजपा बिहार में संगठनात्मक बदलाव, नई टीम में 35 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई में शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की नई प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए 35 नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं। यह फेरबदल आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कोषाध्यक्ष पद पर बदलाव
राकेश तिवारी को पार्टी का नया प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, आशुतोष शंकर सिंह और नितिन अभिषेक को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

14 नए प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री के रूप में 14 नेताओं को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें संतोष रंजन राय, रतेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनराज शर्मा, नंदलाल चौहान, रीता शर्मा, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह, शोभा सिंह और पूनम रविदास के नाम प्रमुख हैं।

13 नए प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा ने संगठन को सशक्त करने के लिए सिद्धार्थ शंभु, एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी और अनामिका पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

5 प्रदेश महामंत्री नियुक्त
नए प्रदेश महामंत्रियों में शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार को शामिल किया गया है।

भाजपा की यह नई टीम चुनावी रणनीति को धार देने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article