भागलपुर नाथनगर प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नाथनगर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह ने की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई सभी गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी अपनी राय और सुझाव साझा किए.

जिससे बैठक को सार्थक और सफल बनाया जा सका इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, गिरीश चौधरी,वीरेंद्र जी, संजय कुमार मेहता, ती गुंजन कुमारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे बैठक के दौरान उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव द्वारा BDO मैडम से कार्यालय के लिए चाबी मांगी गई, जिससे अब समिति को एक स्थायी कार्यालय भी आवंटित किया गया है इस उपलब्धि के लिए मनीष कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, आपके मार्गदर्शन में जनता के कार्य सुलभ और सुचारू रूप से संपन्न होंगे सभी सदस्य यही अपेक्षा रखते हैं कि जनसेवा का कार्य इसी तत्परता से चलता रहेगा नाथनगर प्रखंड में समिति की यह बैठक जनहित के दृष्टिकोण से काफी प्रभावी रही, और भविष्य में कार्यों की गति को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article