तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर से एक युवक जख्मी, पिकअप जप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को धक्का मार दिया हादसे में युवक सड़क पर गिर गए जिसके कारण युवक को गंभीर चोट लगी, स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को सड़क पर से उठाकर उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया पूरा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर हुआ.

हादसे में घायल युवक की पहचान नारायणपुर के रहने वाले सुभाष यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव के रूप में की गई है हादसा उस वक्त हुआ जब दीपक NH के इस तरफ से दूसरी ओर जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया, सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण स्थिति गंभीर है इधर गुस्साए लोगों ने पिकअप सहित चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article