सातवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज, जनसभा का हुआ आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा -लोकसभा सीट पर 1 जून को होने वाले सातवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को रहुई प्रखंड में एनडीए उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार ने रहुई बाजार में अपना चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे 1 जून को कौशलेंद्र कुमार को वोट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम करें।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने छपरा में चुनाव के दौरान हुए हिंसक झड़प को लेकर कहा कि पांचवे चरण के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन पूरी तरह से हताश हो गई है इसीलिए हमारे एनडीए गठबंधन के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने छपरा में हुए गोलीकांड की घटना से इनकार भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे ही पार्टी के प्रचार गाड़ी पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूढ़ी की जीत सुनिश्चित है इसीलिए विपक्ष इस बात को लेकर घबरा गई है। उन्होंने उपद्रव के पीछे इंडिया गठबंधन के लोगों का हाथ होने की बात कही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article