बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर में गूंजा गंगोता समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी का स्वर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने वोट बैंक को साधने और समाज-आधारित समीकरणों को मजबूत करने में जुट गए हैं इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भागलपुर पहुंचे उनके पहुंचते ही भागलपुर के विभिन्न चौक चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भाव स्वागत किया स्वागत में जगह-जगह पर ऑपरेशन सिंदूर की नारे भी लगाए गए महिलाओं ने ऑपरेशन तंदूर को भी लेकर हाथों में नरेंद्र मोदी सोफिया कुरैशी और कई नेताओं का पोस्टर लेकर स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर भी स्वागत किया वहीं भागलपुर के टाउनहॉल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बैनर तले बाबा अनंत दास समिति शताब्दी समारोह प्रदेश गंगोट सम्मेलन का आयोजन किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


सम्मेलन में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गंगोता समाज हमेशा से एनडीए और भाजपा के साथ रहा है, और आने वाले समय में भी पार्टी उनके हितों की रक्षा व आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, लालू यादव और उनकी पार्टी ने बिहार में अपराध और शराब संस्कृति को बढ़ावा दिया इंडी गठबंधन की नीति ने राज्य को अव्यवस्था की ओर धकेला सम्मेलन में शामिल हुए गंगोता समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर स्पष्ट मांग रखी समाज के नेताओं ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें कम से कम छह विधानसभा सीटों पर प्रतिनिधित्व देती है, तभी वे पूरी मजबूती के साथ पार्टी के समर्थन में खड़े होंगे और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे
इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता-नेत्रियाँ, समाजसेवी एवं गंगोता समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के माध्यम से यह स्पष्ट संकेत मिला कि आगामी चुनाव में जातिगत समीकरण और समाजों की हिस्सेदारी पर फोकस बढ़ता जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article