भागलपुर में मंटू बस से 20 लाख से अधिक के लॉटरी टिकट जब्त, दो गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर जिले में बाईपास थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से भागलपुर आ रही मंटू बस में करोड़ों की लॉटरी टिकट लदी हुई है।

सूचना के आधार पर प्रभात कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाईपास चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया वाहन जांच के क्रम में अकबरनगर की ओर से आ रही मंटू कंपनी की एक बस को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान नागालैंड राज्य की विभिन्न कंपनियों के 38 कार्टन में भरे हुए कुल 4100 बंडल लॉटरी टिकट बरामद किए गए प्रत्येक बंडल में 500 टिकट पाए गए, जिन पर 16 जून से 22 जून 2025 तक की ड्रॉ डेट अंकित थी जब्त लॉटरी टिकटों की कुल संख्या 20 लाख 50 हजार बताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूछताछ में बस चालक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पटना में प्रिंस जयसवाल, रंजन सिंह और ललन चंद्रवंशी द्वारा ये टिकट दूरभाष पर बस में लोड कराए गए थे। राहुल कुमार ने बताया कि ये कार्टन दुमका भेजे जाने थे जहां संबंधित व्यक्ति इन्हें रिसीव करने वाला था पुलिस ने भारी मात्रा में लॉटरी टिकट जब्त करते हुए बस चालक चंद्रशेखर शर्मा और सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article