धान के बोरे में छिपाकर ला रहे थे झारखंड से शराब,पुलिस ने ट्रैक्टर समेत 396 बोतल शराब किया जप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया.

जिसमें धान के बोरे के बीच छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही थी सूचना मिली थी कि साहेबगंज झारखंड से एक ट्रैक्टर शराब छिपाकर ला रहा है अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने आज सुबह करीब 9 बजे एनएच-80 सड़क पर शिवनारायणपुर थाना के मथुरापुर बाजार के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त किया तलाशी में धान की बोरे के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की 396 बोतलें और बीयर की 192 कैन बरामद हुई ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article