नर्तकियों के डांस के बीच बदमाशों ने स्टेज पर खड़े युवक को कनपटी में मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के तूतुरखी गांव में अपने दोस्त के तिलक समारोह में पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया.. युवक की पहचान पाली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अंजनी कुमार के रूप में हुई है,वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है.बता दे की कोच थाना क्षेत्र के तूतूरखी गांव में दोस्त के तिलक में युवक अंजनी पहुंचा था, जहां तिलक समारोह में नर्तकियों का डांस चल रहा था, तभी स्टेज पर यूवक अंजनी पहुंचा और नर्तकियों को पैसे दे रहा था तभी नीचे बैठे महेश शर्मा और दाउदनगर के अंगराही पंचायत के मुखिया पिंटू शर्मा के द्वारा नीचे से युवक को टारगेट लगाते हुए गोली मार दिया, गोली उसके कनपटी में लगी जहां वह तुरंत स्टेज से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई, घटना के बाद सभी लोग वहां से बॉडी को छोड़कर फरार हो गया घटना रात 1:00 बजे की बताई जा रही है। युवक अंजनी कुमार चार बहनों में इकलौता पुत्र था वहीं परिजनों ने राजनीतिक के तहत जानबूझकर युवक को गोली मारे जाने की बात कही है।

परिजनों ने बताया कि पैक्स चुनाव में एक तरफा सपोर्ट करने को लेकर दूसरे पार्टी को यह नागवार गुजर रहा था और यही वजह है कि उसने जानबूझकर गोली चलाया है, वही गोली चलते और गोली लगते ही वह नीचे गिरते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि युवक नर्तकियों को कुछ रुपए दे रहे थे तभी नीचे बैठे लोग सामने से गोली चला देता है जहां युवक के सिर में गोली लगते हैं वह नीचे गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है, वहीं परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article