राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाला आरोपी सिवान से गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना से बड़ी खबर है कि राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताते हुए धमकी दी थी।गिरफ्तार युवक की पहचान राकेश कुमार उर्फ भारत भूषण तिवारी के रूप में हुई है, जो सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।कुछ दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा को तीन अलग-अलग नंबरों से धमकी भरी कॉल्स आई थीं, जिसके बाद उनके निजी सहायक ने सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होते ही सचिवालय थाने की पुलिस और विशेष सूचना इकाई ने तकनीकी जांच शुरू कर दी। जांच में मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को सिवान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने सांसद को धमकी देने की बात कबूल कर ली है। हालांकि पुलिस अन्य दो नंबरों से जुड़ी जांच में जुटी हुई है।अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या फिर यह उसकी निजी हरकत थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article