नाथनगर CTS में पासिंग परेड सम्पन्न, 2019 बैच के 640 सिपाहियों को मिला प्रमाण पत्र, IG विवेक कुमार रहे मौजूद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के नाथनगर स्थित कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग स्कूल परिसर में 2019 बैच के सिपाहियों की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर 640 नव प्रशिक्षित सिपाहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विवेक कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान नव प्रशिक्षित सिपाहियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन और परिश्रम की मिसाल पेश की आईजी विवेक कुमार ने सभी जवानों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा का भाव सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी परेड समारोह में भारी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे जिन्होंने तालियों के साथ नव सिपाहियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article