सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जगदेव पथ में लड्डू वितरण, लोगों ने जताई खुशी

With Samrat Choudhary becoming Chief Minister, there is sweetness and hope on Jagdev Path

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में माननीय सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद राजधानी में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में जगदेव पथ क्षेत्र में रविवार संध्या 6:00 बजे से स्थानीय निवासियों एवं जनता दल (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज के नेतृत्व में लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नए मुख्यमंत्री के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों का मानना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को लेकर उम्मीद जताई कि वे राज्य के लिए सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

राजनीति में नए दौर की शुरुआत
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को पटना के राजभवन/लोक भवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दरअसल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए (NDA) की बैठक में उन्हें नेता चुना गया था। वहीं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। बता दें कि उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article