आरा पटना मुख्य मार्ग जाम,मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ महागठबंधन ने किया बिहार बंद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के आरा में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ महा गठबंधन के द्वारा बिहार बंद का असर आरा में भी दिख रहा है.जहां की सुबह से ही बंद समर्थक सड़क से लेकर रेल सेवा को बाधित कर रहे हैं वही आरा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15733 मालदा टाउन से दिल्ली को जा रही फरक्का एक्सप्रेस को रोक दिया एवं प्रदर्शन किया इस दौरान बंद समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे थे वहीं वे लोग इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान को बंद करने की मांग कर रहे थे वही इस दौरान बंद समर्थक आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे.

वहीं दूसरी तरफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के समीप पटना आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया वही इस बंद के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो की संख्या में कार्य करता है आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां की जुलूस की शक्ल में राजद कार्यकर्ता दुकानों को बंद करते हुए शहर में मार्च किया एवं सभी लोगों से इस बंद के समर्थन में सहयोग करने की बात कही इस दौरान सड़कों पर नारेबाजी करते हुए राजद के कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान को तत्काल रोकने की मांग कर रहे थे, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में स्लोगन लिखा हुआ तख्ती को लेकर चल रहे है वहीं उन लोगों ने जानबूझकर बिहार के लोगों को वोट देने से वंचित करने का आरोप लगाया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article