गया में 2.92 करोड़ के सोना लूटकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद, गिरोह का पर्दाफाश !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क :  गया भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर 2 किलो 6 ग्राम सोना लूटने के मामले का रेलवे पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सोने की कुल कीमत 2 करोड़ 92 लाख 87 हजार 600 रुपये बताई गई है।

रेलवे डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि,

बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय कुमार खंडेलवाल की फर्म के कर्मचारी संजीव चौहान कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस से सोना लेकर बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान 24 अक्टूबर को भभुआ रोड स्टेशन पर दो अज्ञात अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर उनसे सोना और मोबाइल छीन लिया। साथ ही जेल भेजने और छापेमारी की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई।

जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी, डीडीयू और बरेली पुलिस की मदद से तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सोना वरुण कुमार के घर से मिला है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;–

Share This Article