CMR आपूर्ति की नई डेडलाइन, समितियों को मिली बड़ी राहत

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना
राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत CMR (चावल) आपूर्ति की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह समयसीमा 14 सितंबर 2025 तक रहेगी। इससे पहले भारत सरकार ने CMR आपूर्ति की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की थी।

केंद्रीय निर्णय का स्वागत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप है। इससे पैक्स और व्यापार मंडलों को शेष बचे चावल की आपूर्ति का अवसर मिलेगा, जो पूर्व निर्धारित समय तक पूरी नहीं हो सकी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान किसानों से कुल 39.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इसके अनुपात में 26.61 लाख मीट्रिक टन CMR (चावल) आपूर्ति का लक्ष्य तय था। 10 अगस्त तक 26.01 लाख मीट्रिक टन यानी 97.8% आपूर्ति पूरी कर ली गई, लेकिन लगभग 60 हजार टन चावल अब भी लंबित है। इसमें करीब 900 समितियां शामिल हैं, जिन पर डिफॉल्टर होने का खतरा था। साथ ही सहकारी बैंकों के लगभग 200 करोड़ रुपये भी जोखिम में आ गए थे।

नई समयसीमा से इन समितियों को राहत मिली है। सहकारिता विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि 14 सितंबर तक शत-प्रतिशत CMR (चावल) आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article