NDA ने किया बिहार बंद: पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध तेज

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं और रेल परिचालन को बंद से मुक्त रखा गया है।

दरअसल, यह विवाद तब गहराया जब दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से पीएम मोदी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस बयान ने राज्य भर में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। भाजपा समेत एनडीए के सभी घटक दलों ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में संयुक्त प्रेस वार्ता कर एनडीए नेताओं ने कहा कि इस टिप्पणी ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने साफ किया कि इस बंद का मकसद केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि देश की ‘मातृ शक्ति’ के सम्मान को बनाए रखना है। साथ ही कांग्रेस और राजद से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने पीएम मोदी की मां पर अमर्यादित शब्द कहकर पूरे बिहार को शर्मसार किया है। वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राज्यवासियों से बंद में सहयोग देने की अपील की।

इस मामले में बिहार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीएम मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मां पर की गई टिप्पणी वास्तव में देश की हर मां का अपमान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article