पटना में शराब तस्करी करते फर्जी दरोगा गिरफ्तार, 199 लीटर विदेशी शराब जब्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर दरोगा बन शराब तस्करी कर रहा था। आरोपी रवि किशन को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध रूप से विदेशी शराब ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।जानकारी के अनुसार, रवि किशन सफेद रंग की गाड़ी में घूमते हुए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शराब की तस्करी कर रहा था। न तो उसके पास कोई पहचान पत्र था, न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज।

इस मामले की भनक मिलते ही उत्पाद विभाग ने एक विशेष ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के वक्त रवि किशन के पास से 199 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। मामले पर जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया, जो खुद को फर्जी दरोगा बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जब्त शराब पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article