बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में थानेदारों के तबादले..

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना में थानेदारों के तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग ने कुल 15 थानाध्यक्षों का पोस्टिंग बदलाव किया है।

इनमें शामिल थानों में फतुहा, शास्त्रीनगर, रामकृष्णानगर, सचिवालय, दीघा, कादिरगंज, हाथीदह, पंचमहला, सम्यागढ़, खुशरूपुर, पालीगंज, गोपालपुर, सालिमपुर, पचरूखिया और रूपसपुर शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

साथ ही, जक्कनपुर, नौबतपुर, रूपसपुर, सगुना मोड़ टीओपी, फतुहा थाना, गर्दनीबाग टीओपी और पचरूखिया समेत अन्य 15 थानों में नए थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

पुलिस केंद्र पटना से रवीन्द्र कुमार को शास्त्रीनगर थाना और प्रभारी विदेशी शाखा से बलराम लालदेव को सचिवालय थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सदानंद साह को फतुहा थाने का थानाध्यक्ष और संजीव कुमार को रामकृष्णानगर थाना का थानेदार बनाया गया है।

इस बदलाव का उद्देश्य चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article