आम्रपाली-दिनेश लाल यादव की जोड़ी ने छठ व्रत गीत से मचाया धमाल, यूट्यूब पर वायरल!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनका नया भक्ति गीत ‘छठ व्रत’ रविवार सुबह यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। गाने में आम्रपाली और निरहुआ को परंपरागत नहाय-खाय से लेकर पारण तक छठ पूजा की सभी रस्में निभाते दिखाया गया है।

फैंस उनके भावपूर्ण अभिनय और जबरदस्त केमिस्ट्री को देख कर कमेंट बॉक्स में लगातार “जय छठी मैया” लिख रहे हैं।


‘छठ व्रत’ की कहानी

गाने की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी गोद लंबे समय तक सूनी रहती है। एक दिन आम्रपाली अपने ससुराल में ननद की गोदभराई में जाती हैं, जहां लोग ताने मारते हैं। लेकिन जब ननद की जान पर बन आती है, आम्रपाली पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ व्रत रखती हैं। उनकी आस्था और व्रत के प्रभाव से ननद और बच्चा दोनों सुरक्षित हो जाते हैं। इस इमोशनल कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गाने की टीम

  • गायन: कल्पना पटोवारी, सुघम सिंह
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • गीत: धरम हिंदुस्तानी
  • कलाकार: दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, हर्षित पांडे, सृष्टि पाठक, दिव्या सिंह

छठ पर्व 2025 की तारीखें

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक मनाई जाएगी। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस मौके पर भोजपुरी, मगही और मैथिली में कई भक्तिमय गीतों की धुनें गूंजेंगी, जिसमें ‘छठ व्रत’ अब सबसे आगे है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article