गांधी मैदान बना हाई सिक्योरिटी जोन, 7 मई को होगा भव्य कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम, 3000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 मई। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई नए मंत्री पद की शपथ लेंगे।

समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान और आसपास के पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया जा रहा है। समारोह स्थल को चार अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर सुव्यवस्थित प्रबंधन की योजना बनाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक के पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। करीब 3000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है, जो कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गांधी मैदान में करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे यह समारोह काफी बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की भी संभावना है।

इधर, शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा और जदयू दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विधायक, एमएलसी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों में तेजी लाई गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, 7 मई को होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का एक बड़ा आयोजन साबित होने वाला है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article