- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर के नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद ग्राम भतोड़िया निवासी अरविंद यादव की पत्नी ललिता देवी का शव गांव के ही जगन्नाथ पोखर में मिला है ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तालाब किनारे महिला के शव को देखा।उन्हीं में से किसी ने महिला की पहचान की और इसकी सूचना पुलिस और उनके स्वजनों को दी स्वजन भी उसकी तलाश कर रहे थे,लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि मृतका के पुत्र रितेश कुमार ने बताया कि मां मवेशी के लिए चारा लाने घर से निकली थी ऐसा लगता है कि वह तालाब किनारे घास काट रही होगी और किसी तरह फिसलकर तालाब में गिर गई।पानी अधिक रहने के कारण वह पानी से बाहर निकल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
