छठ महापर्व की शुरुआत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं — बिहार से 5 देशों के लिए जल्द शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि — छठ पर्व न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह संयम, आत्मशुद्धि और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देता है।

इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा को याद करते हुए उनका प्रसिद्ध छठ गीत शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर भक्तिमय माहौल बना दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार से विदेशों के लिए उड़ानों की सौगात
इधर, बिहार के लोगों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 5 देशों के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे हरी झंडी मिल चुकी है।

नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इन रूट्स पर शुरू होंगी —

  • पटना से काठमांडू (नेपाल)
  • गया से शारजाह (यूएई)
  • गया से बैंकॉक (थाईलैंड)
  • गया से कोलंबो (श्रीलंका)
  • गया से सिंगापुर

एयरलाइन कंपनियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सरकार चयनित एयरलाइन कंपनियों को प्रति उड़ान 5 से 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी। पूरी प्रक्रिया टेंडर सिस्टम के तहत की जाएगी।

साथ ही, तय समय सीमा में उड़ान सेवाएं शुरू करना कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा। अगर किसी कारणवश संचालन में देरी होती है, तो केवल सीमित अवधि के लिए ही विस्तार दिया जाएगा।

यह फैसला बिहार के यात्रियों को बड़ी सुविधा देगा, क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए उन्हें दिल्ली या कोलकाता जाने की जरूरत काफी कम हो जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article