कटिहार के बरारी लक्ष्मीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, यूपी से आई पुलिस ले गई साथ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- कटिहार के बरारी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश विजेंद्र शाह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में कटिहार के बरारी थाना पुलिस के साथ यूपी पुलिस भी मौजूद रही। गिरफ्तार शातिर अपराधी विजेंद्र शाह के ऊपर विभिन्न राज्यो सहित यूपी के थानों में डकैती सहित विभिन्न कांड दर्ज है जिसपर यूपी पुलिस ने गई 25 हजार का इनाम रखा है।

कटिहार के बरारी थाना अध्यजः फुलेन्दु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर बरारी प्रखंड के लक्ष्मिपूर पंचायत के विजेन्द्र साह के पर उत्तर प्रदेश पूलीस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था जिसके उपर उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज किए हैं अपराधी के घर पर पूर्व में इस्तेहार भी चिपकाया गया था, लेकिन शातिर अपराधी कई वर्षो से फरार चल रहा था जो की उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश में डकैती सहीत कई घटना को अन्जाम दे चूका था ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना से आये एसआई मो0 मोइन ने बताया कि ये 25 हजार का इनामी हूं जिसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी हुई थी और ये फरार चल रहा था,ये महिलाओ के जेवर सफाई के दौरान जेवर गायब करने सहित घरों में डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है जिसे वो गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे है। अपराधी को पमड़ने के बाद उत्तर प्रदेश पुलीश को अपराधी को सौप दिया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article