छठ महापर्व को लेकर रेलवे की तैयारी पूरी ,सीनियर डीसीएम ने भागलपुर जंक्शन का किया निरीक्षण

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है इसी क्रम में ईस्टर्न रेलवे मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण किया उन्होंने स्टेशन परिसर में बने प्रतीक्षालय, भोजनालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि इस बार छठ महापर्व पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। स्टेशन के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है जहां यात्रियों के बैठने और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि यात्री अपने मोबाइल के ज़रिए टिकट बुक करा सकते हैं जिससे उन्हें लंबी कतारों में लगने की दिक्कत नहीं होगी। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात की गई है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article