टोल बूथ पर मनमानी करने वालें लोग अब हो जाएं सतर्क, नितिन गडकरी ने अधिकारियों को दी क्‍या सलाह, जानें डिटेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-भारत में लगातार हाइवे और एक्‍सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही Toll Tax भी लिया जाता है। लेकिन कई बार टोल बूथ पर मनमानी भी होती है और Fastag होने के बाद भी जुर्माना लगाकर ज्‍यादा पैसे लिए जाते हैं। लेकिन अब ऐसी परेशानियों से जल्‍द ही निजात मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने ऐसी कई परेशानियों पर एक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को क्‍या सलाह दी है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

भारत में हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर कई बार वाहन चालकों को अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा की। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने अधिकारियों को बताया है कि टोल प्‍लाजा पर टोल देने के समय यूजर से होने वाली मनमानी और डबल टोल की शिकायतें लगातार आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके पास कई शिकायत आ रही हैं कि ज्‍यादा पैसा काट लिया, मेरे पास Fastag होने के बाद भी फाइन लगा दिया। ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं हो रही। जिससे लोगों में आक्रोश है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article