मदरगंज में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर आज 155 – कहलगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के मदरगंज पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को बताया कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हर नागरिक को बिना किसी दबाव या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए।
मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नारे और समूह चर्चाओं के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। इस दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान”
“लोकतंत्र की शान है – मतदान महान है” का नारा गूंज रहा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article