AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में बढ़ती ठंड का असर: जू और पार्कों के खुलने-बंद होने के समय में बदलाव, जानवरों के लिए भी शुरू हुई खास तैयारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजधानी पटना में लगातार बढ़ती सर्दी का असर अब शहर के पार्कों और संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) के समय पर भी दिखने लगा है। ठंड के मौसम को देखते हुए आज से जू और सभी प्रमुख पार्कों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

अब पटना जू सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह व्यवस्था फरवरी तक लागू रहेगी। मॉर्निंग वॉकर्स को सुबह 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि इसके बाद सामान्य विजिटर्स के लिए टिकट काउंटर खोले जाएंगे।

इसी तरह, राजधानी के अन्य पार्क — जैसे ईको पार्क, बुद्ध स्मृति पार्क और बच्चों का पार्क — अब सुबह 5:30 से शाम 7:30 बजे तक खुले रहेंगे।
नगर निगम और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर साल मौसम के अनुसार पार्कों का समय बदला जाता है, क्योंकि सर्दियों में सूर्योदय देर से और सूर्यास्त जल्दी होता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गर्मी के मौसम में पटना जू का समय सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक होता है, लेकिन ठंड में सुबह और शाम दोनों ओर से एक-एक घंटे का समय घटा दिया जाता है।
अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य विजिटर्स की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जू प्रशासन के अनुसार, रोजाना करीब 6 हजार लोग जू घूमने आते हैं, जो सर्दियों में बढ़कर 8 से 9 हजार तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 20 रुपये तय है। इसके अलावा नौकायान, मछलीघर और शिशु उद्यान जैसी गतिविधियों के लिए अलग शुल्क लिया जाता है।

सर्दी का असर जू के जानवरों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रशासन ने सभी पिंजरों में हीटर, बल्ब और गर्म हवा वाले ब्लोअर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शेर, बाघ, हाथी और हिरण जैसे जानवरों के लिए गर्माहट और पौष्टिक आहार की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कई केजों में कंबल और मोटे बिछावन लगाए जाएंगे ताकि जानवर सर्द हवाओं से बचे रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जू प्रबंधन का कहना है कि “हर साल ठंड शुरू होने से पहले सुरक्षा और गर्माहट की पूरी तैयारी की जाती है ताकि किसी भी जानवर को मौसम की तकलीफ न हो।”