- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK-कटिहार के कुरसेला प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कारे यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी ,जिससे कारे यादव बुरी तरह घायल हो गए जिसे इलाज के लिए पुर्णिया निजी अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक कुरसेला प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पांचायत समिति की सदस्य पूजा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति कारे यादव घर के बाहर मचान पर सो रहे थे तभी दो अज्ञात अपराधियो के द्वारा गोली चला दी गईं, घायल अवस्था मे इलाज के लिए कुरसेला पीएचसी ले जाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए पुर्णिया रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि गोली कान के पास लगी है और घायल खतरे से बाहर है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
