औरंगाबाद पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, किया भव्य रोड शो जंगल राज पर बोली..

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- औरंगाबाद पहुंची दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक रोड शो की जो पुलिस लाइन से निकल कर जीटी रोड होते हुए धर्मशाला मोड पहुंची इस दौरान रेखा गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी तरि विक्रम नारायण सिंह के पक्ष में वोट मांगा इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने रेखा गुप्ता को देखने पहुंची और जम कर स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “राहुल गांधी चुनाव आयोग है? भगवान है? कौन सा प्रमाण पत्र देने की संस्था है? उसकी बात कौन माने? जनता क्यों माने? एक नंबर के झूठे और मक्कार लोग जिन्होंने सालों तक भारत को लूटा। जब तक आधार कार्ड से वोट नहीं डलता था।

वोटर कार्ड से वोट नहीं डलता था तबतक कांग्रेस जीत रही थी। जबसे चुनाव आयोग द्वारा वोटर कार्ड के द्वारा वोट डालना जरूरी हो गया कांग्रेस की जीत बंद हो गई ये उनकी सच्चाई है। जब तक वे सत्ता में रहे उन्होंने बूथ कैप्चरिंग से लेकर हर चीज की, आपातकाल भी लगाया। वो लोग क्या बोलेंगे जो संविधान को कुछ मानते ही नहीं हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article