पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया मतदान, कहा बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार, 14 नवंबर को दीपावली मनाएंगे

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर लोकतंत्र के महापर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बड़ी मजबूती के साथ बनेगी, और 14 नवंबर को बिहारवासी विजय की दीपावली मनाएंगे।दिल्ली में हुए हमले की घटना पर भी उन्होंने दुख जताया।अश्विनी चौबे ने कहा यह घटना बेहद दर्दनाक है जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके साथ हमारी गहरी संवेदना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा हो सकता है और कहा अभी भी समय है पाकिस्तान सुधर जाए नहीं तो हिंदुस्तान बख्शेगा नहीं।पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस घटना को लेकर गंभीर हैं।घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अश्विनी चौबे ने जनता से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article